झरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोलकडीह रानी सती बी सी सी एल कॉलोनी निवासी राजकुमार सिंह का पुत्र उत्सव कुमार नहाने के दौरान गोलकडीह स्थित टू सिम बंद पोखरिया में डूब गया प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्सव अपने चार दोस्तों बंटी, नैतिक, कान्हा के अलावे एक अन्य के साथ स्नान करने गया था।जहाँ उसमें से एक लड़का डूब रहा था,जिसे बचाने के लिए उत्सव पानी में कूदा वह लड़का तो बच गया लेकिन उत्सव उक्त पोखरिया में डूब गया। जिसकी सूचना पाकर आसपास के लोग और तिसरा पुलिस मौके पर पहुंचे
उत्सव कुमार सिंह गोलकडीह आदर्श श्रमिक उच्च विद्यालय में आठवीं कक्षा का छात्र बताया जाता है और उसकी एक बहन भी है। पिता राजकुमार सिंह बीजीआर आउटसोर्सिंग में कार्यरत हैं।वही घटना की सूचना पाकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह घटना स्थल पर पहुंची और धनबाद उपायुक्त को दूरभाष पर संपर्क कर मामले की जानकारी दी और उत्सव को ढूंढने को लेकर गोताखोर उपलब्ध कराने की बात कही लेकिन सरकारी व्यवस्था न होने के कारण रागिनी सिंह ने अपने सहयोगियों की मदद से गोताखोरों से संपर्क कर जल्द से जल्द घटनास्थल पर भेजवाने में मदद की।वहीँ ज्ञात हो कि पानी की दिक्कत के कारण गोलकडीह यज्ञ धौडा व बांध धौडा के लोग पोखरिया में नहाने आते हैं। इधर झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के समर्थक भी घटनास्थल पर पहुंचे विधायक से गोताखोर मंगवाने की मांग की इसके बाद पूर्णिमा नीरज सिंह ने रांची की एनडीआरएफ टीम को सूचना देकर घटनास्थल पर बुलाया और तत्काल गोताखोरों ने उत्सव का मृत शरीर निकालने में सफल हुए
बी सी सी एल के गोलकडीह पोखरिया में नहाने के दौरान डूबे हुए मृत बच्चे को गौतखोरों की टीम ने कड़ी मशक्क़त के बाद निकाला रागिनी सिंह मौके पर मौजूद रही

Last updated: अगस्त 19th, 2023 by