Site icon Monday Morning News Network

बीबीएम कोयलाञ्चल विश्वविद्यालय के सीनेट की पहली बैठक, राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू हुईं शामिल

धनबाद: विनोद बिहारी महतो कोयलाञ्चल विश्वविद्यालय की सीनेट की पहली बैठक हुई. जिसमें राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू भी शामिल हुईं. बैठक शुरू होने से पहले पुलवामा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई.

राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू का धनबाद के बरवाअड्डा एयरपोर्ट पहुँचने पर उनका स्वागत किया गया. बीबीएम कोयलाञ्चल यूनिवर्सिटी के कुलपति अंजनी श्रीवास्तव, उपायुक्त ए दोड्डे, एसएसपी किशोर कौशल, धनबाद विधायक राज सिन्हा, टुंडी विधायक राजकिशोर महतो समेत तमाम आला अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. साथ ही जिला पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया.

विश्वविद्यालय के नाम पर हुआ था काफी विवाद

आपको बता दें कि धनबाद में विश्वविद्यालय के नाम को रखे जाने को लेकर काफी विवाद हुआ था. अंत में टुंडी विधायक राजकिशोर महतो के पिता विनोद बिहारी महतो जो कि जाने-माने झारखंड आंदोलनकारी थे. उन्हीं के नाम पर विश्वविद्यालय का नाम रखा गया.

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू धनबाद पॉलिटेक्निक के अस्थाई कार्यालय में पहुँची. जहाँ उनका पारंपरिक आदिवासी नृत्य से स्वागत किया गया. सीनेट की बैठक शुरू होने से पहले पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया. इसके बाद बैठक की शुरूआत हुई.

झारखंड सरकार ने हाल ही में धनबाद में विनोद बिहारी महतो कोयलाञ्चल विश्वविद्यालय के लिए भेलाटांड़ में करीब 25 एकड़ जमीन भी आवंटित की गई है. साथ ही बीबीएम कोयलाञ्चल विश्वविद्यालय के भवन के लिए राज्य सरकार ने 365 करोड़ का फंड भी स्वीकृत किया है. जहाँ पर भवन निर्माण कार्य जारी है.

विनोद बिहारी महतो विश्वविद्यालय के कुलपति अंजनी श्रीवास्तव ने बताया कि बीबीएम के यू के लिए आज एक सुनहरा दिन है. क्योंकि सीनेट की आज पहली बैठक हो रही है. जिसमें राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रोपदी मुर्मू खुद भाग लेने के लिए रांची से धनबाद पहुँची हैं. यह हमारे लिए गौरव की बात है.

Last updated: फ़रवरी 15th, 2019 by Pappu Ahmad