Site icon Monday Morning News Network

होलिका दहन के साथ ही हमारे मन की बुराइयाँ भी दहन हो – बर्नवाल महिला विकास संघ

बर्नवाल महिला विकास संघ, पांडेश्वर की महिलाओं ने डीवीसी पाड़ा स्थित अपने भवन में गुलाल खेलकर और अहिवरण जी के चित्र पर माल्यार्पण करके धूमधाम से त्यौहार मनाया। इस अवसर पर नीलम बर्नवाल ने कहा कि होली का पर्व एक दुसरो से मिलकर खुशियाँ बाटने वाला पर्व है और इस पर्व में दुश्मन भी दोस्त बन जाता है।

होली की शुरूआत रंग एकादशी से ही शुरु हो जाती है, जो अगले दिन तक मनायी जाती है। होली के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए संगीता बर्नवाल ने कहा कि होलिका दहन से ही हमारे मन की बुराइयों के दहन हो और हमलोग सादगी भरी जीवन बिताने के साथ समाज में एकजुटता के साथ चले, यही होली का सन्देश होना चाहिए।

आज हमलोग अपने आदि गुरु अहिवरण महाराज को नमन करने के साथ होली मिलन समारोह मनाकर एक दूसरे को बधाई दिये। समारोह में ललिता बर्नवाल समेत बर्नवाल महिला विकास संघ की सभी महिलायेंँउपस्थित थी।

Last updated: मार्च 19th, 2019 by Pandaweshwar Correspondent