Site icon Monday Morning News Network

बरही विधायक अकेला ने इलाज के लिए दो पीड़ितों को पचास हजार की चेक देकर किया सहयोग

बरही विधायक उमा शंकर अकेला जो की गरीबों की मदद के लिए जाने जाते है। आज फिर विधायक ने दो दो पीड़ितों की मदद करके यह बात साबित कर दिया कि वह गरीबों का विधायक है। विधायक अकेला के प्रयास से दो लोगों को 50-50 हजार रूपये का चेक दिया गया। जिसमें चौपारण प्रखंड के ग्राम चोरादाहा के शिवराज कुमार (10) पिता कपील कुमार यादव और बरही प्रखंड के ग्राम बिजैया (खुटवा टांड ) निवासी जागेश्वर यादव का नाम शामिल है। इस सम्बंध में जानकारी देते हुए विधायक अकेला ने बताया कि दोनों असाध्य रोग से पीड़ित हैं। इनके परिजनों ने हमसे सहयोग की अपेक्षा किया था। पीड़ितों ने मुख्यमंत्री असाध्य रोग कोष से सहायता के लिए आवदेन दिया था। मैंने मुख्यमंत्री से बात करके दोनों का आवदेन स्वीकृत करवा दिया। फिलहाल दोनों को 50-50 हजार रूपये का चेक मिला है। उसके बाद अस्पताल को प्राक्कलन के अनुसार राशि दिलाने का प्रयास किया जाएगा

वहीं ग्राम चोरादाहा के शिवराज कुमार के दादा रामवृक्ष यादव ने बताया कि मेरा पोता विगत तीन माह से वेलॉर में भर्ती है। गर्दन में गिल्टी हो गया था, ईलाज के दौरान डॉक्टर के द्वारा कैंसर बता दिया गया है। साथ ही बरही गिरधारी प्रखंड के ग्राम बिजैया (खुटवा टांड़) निवासी राजेन्द्र प्रसाद यादव ने बताया कि मेरे पिता जागेश्वर यादव को लगभग 15 साल पूर्व सड़क दुर्घटना हुई थी। जिसमें वे घायल हुए थे। उसी से परेशानी बढ़ गई थी। फिलहाल रांची सेवा केन्द्र में इलाजरत हैं। चेक लेने के मौके पर जगदीश यादव उर्फ साधु जी, शंभु यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

Last updated: अक्टूबर 31st, 2022 by Aksar Ansari