Site icon Monday Morning News Network

बाराबनी विधायक विधान उपाध्याय हुए कोरोना पॉजिटिव

सालानपुर। बाराबनी विधायक विधान उपाध्याय बुधवार देर शाम कोरोना पॉजिटिव पाए गये गए है। जिसकी सूचना उन्होंने स्वयं अपने ऑफिशल फेसबुक पेज के माध्यम से पोस्ट कर आम जनता को दी है। साथ सभी पार्टी कर्मियों और समर्थकों को भी सचेत रहने को कहा है।

विधायक द्वारा सूचना मिलते ही क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं सहित समर्थकों में भारी निराशा एवं चिन्ता बना हुआ है। फिलहाल विधायक विधान उपाध्याय का इलाज चल रहा है, उनकी स्वास्थ्य स्थिर बताई जा रही है।

विधायक के निरंतर करीब रहने वाले तृणमूल कॉंग्रेस के कई नेताओं को भी संक्रमित होने की आशंका जताई जा रही है। इसे ध्यान में रखते हुए कुछ पार्टी कर्मी कोरोना जाँच की प्रक्रिया पूरी कर एहतियातन होम आइसोलेशन पर है।वही विधायक के स्वास्थ्य लाभ के लिए पूरे बाराबनी विधानसभा क्षेत्र में दुआओं और प्राथना का दौर जारी है।

Last updated: सितम्बर 24th, 2020 by Guljar Khan