धनबााद। चिरकुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत तालडांगा हाउसिंग कालोनी में एक बैंक कर्मी महिला मोना झा ने पंखे में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है। मृतिका की वृद्ध माँ शिक्षिका का रो-रो के बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के दर्जनों लोग उनके घर पर जुटने लगे। सूचना पर चिरकुंडा पुलिस भी मौके ओर पहुँच कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है। चिरकुंडा थाना के एएसआई बिनीद सिंह ने बताया कि उन्हें जैसे ही सूचना मिली। वे पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुँच गए। देखे की महिला जो कि बैंक ऑफ इंडिया लायकडीह में कार्यरत थी। वह साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है।
पुलिस कानूनी प्रक्रिया के तहत मृतिका को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। आगे की कार्यवाही परिजन के लिखित शिकायत व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर किया जाएगा। इधर महिला के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है। बताया जाता है कि महिला की शादी तीन माह पूर्व पटना सचिवालय में कार्यरत रत्नेश झा के साथ हुई थी। रविवार को मिलने वे आये थे। सुबह में महिला ने आत्महत्या कर ली।