Site icon Monday Morning News Network

दुर्गापुर में बेअसर रहा बाममोर्चा का बंद

दुर्गापुर। केंद्रीय श्रमिक संगठनों की ओर से केंद्र सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के प्रथम दिन दुर्गापुर में जगह-जगह वामपंथियों ने हड़ताल के समर्थन में जुलूस एवं प्रदर्शन किया, दुर्गापुर. पानागढ़, बुदबुद में अन्य दिनों की तरह ही बाजार खुली रही। यात्री बस का परिचालन कम रहा, लेकिन सरकारी बसे चली। यात्रियों की संख्या बहुत कम थी, स्कूल, कॉलेज खुली रही। हड़ताल का कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ा, प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

Last updated: मार्च 28th, 2022 by Ramesh Kumar Gupta