Site icon Monday Morning News Network

वीरेंद्र सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी बालकिसुन यादव बरही के गौरीया करमा गांव से गिरफ्तार

बृहस्पतिवार की रात्री में चौपारण थाना अन्तर्गत ग्राम पडरिया पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया पप्पु रजक के विजय जुलुस/स्वागत समारोह के दौरान ग्राम ककरौला में दो पक्षों के बीच आपस में मारपीट की घटना घटी थी।

जिसके आधार पर चौपारण थाना काण्ड संख्या 133/22 दिनांक20/05/2022धारा147/148/149/341/323/307 भा0द0वि0 के अन्तर्गत काण्ड दर्ज किया गया था।

S.I.T टीम ने मुख्य आरोपी बालकिसुन यादव को बरही के गौरिया करमा से किया गिरफ्तार

तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदय हजारीबाग के द्वारा त्वरित कार्रवाई हेतु विशेष अनुसंधान (एस.आई.टी ) टीम का गठन किया गया। गठित टीम का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक CCR हजारीबाग आरिफ एकराम महोदय के नेतृत्व में काण्ड के प्राथमिकी अभियुक्त बालकिशुन यादव पिता स्व० तितु यादव सा० ककरौला थाना चौपारण जिला हजारीबाग को बरही थाना अन्तर्गत ग्राम गौरिया करमा से गिरफ्तार कर दिनांक 22/05/22 को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। उल्लेखनीय है कि शेष बचे अन्य अभियुक्तों के विरुद्ध गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी कि जा रही है।

चौपारण थाना काण्ड संख्या 133/22 में ये भी है अभियुक्त धर पकड़ जारी

केस संख्या 133 /22 पडरिया निवासी सुमन कुमार सिंह के द्वारा केस दर्ज करवाया गया है। आवेदन के अनुसार ग्राम ककरौला के मुकेश कुमार पिता बालकिशुन यादव, बालकिशुन यादव पिता स्व बिड़ल यादव, उपेंद्र यादव पिता बालमुकुंद यादव, जितेंद्र यादव पिता बालमुकुंद यादव, विक्रम यादव पिता सीताराम यादव, तारेश्वर यादव पिता माधो यादव, पवन यादव पिता राजदेव यादव , बिरमु यादव पिता स्व प्रभु यादव , उमेश यादव पिता सुधीर यादव एवं अन्य चार पांच लोग नामजद अभियुक्त हैं। जिनमे बाल किसुन यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है

Last updated: मई 22nd, 2022 by Aksar Ansari