Site icon Monday Morning News Network

बाजोरिया पंच सेवा सदन ने अटल जी को दी श्रद्धांजलि

फ़ाइल फोटो

रानीगंज -नवगठित संस्था बाजोरिया पंच सेवा सदन के शिशुबगान स्थित कार्यालय में भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की श्रद्धांजलि बैठक आयोजित की गई। संस्था के सलाहकर राजकुमार बाजोरिया, मोहनलाल बाजोरिया, पुरुषोत्तम बाजोरिया, अध्यक्ष अशोक बाजोरिया, सचिव गोरीशंकर बाजोरिया, संयुक्त सचिव महेश बाजोरिया, अरुण बाजोरिया, कोषाध्यक्ष विमल बाजोरिया प्रमुख रूप से उपस्थित थे। संस्था के सदस्यों ने अटल बिहारी वाजपेई के फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा अर्पण करते हुए किया.

संस्था के अध्यक्ष अशोक बाजोरिया ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के निधन से पूरा देश मर्माहत है एवं उनकी रिक्तता को कभी पूरा नहीं किया जा सकता है। उनके द्वारा किए गए विकास मूलक कार्य तथा भारत द्वारा परमाणु परीक्षण ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि आज भले ही अटल बिहारी बाजपेई हम लोगों के बीच ना हो पर उनका आशीर्वचन हम लोगों के साथ हैं। संस्था के सलाहकार राजकुमार बाजोरिया ने बताया कि नवगठित बाजोरिया पंच सेवा सदन का उद्देश्य समाज के ऐसे लोगों का जो आर्थिक कमी के कारण-अपने पढ़ने लिखने वाले पुत्र-पुत्रियों को पढ़ा नहीं पाते हैं

उनके साथ हम लोग कंधे से कंधा मिलाकर मेधावी छात्राओं को हर संभव सहायता करने का प्रयास करेंगे। आर्थिक अभाव से जिन कन्याओं का विवाह ना हो पा रहा हो उनमें से कुछ कन्याओं का विवाह करवाने का बीड़ा हम लोगों ने उठाया है। उन्होंने कहा कि रानीगंज में बाजोरिया परिवार के द्वारा यह संस्था खोली गई है एवं इसका मुख्य उद्देश्य सिर्फ समाज सेवा करना है। गैर राजनीतिक यह संस्था आगामी दिनों में सामाजिक और धार्मिक कार्यों में अपनी अहम भूमिका पालन करेगी।

Last updated: अगस्त 18th, 2018 by Raniganj correspondent