Site icon Monday Morning News Network

गाँवों में छुपी खेल प्रतिभा निखरेगी – पुलिस आयुक्त

दिब्यांगों को व्हील चेयर प्रदान करते सीपी व अन्य

रंगामाटी उत्सव के प्रथम दिन फुटबाल मैच के दौरान बैधनाथपुर पंचायत ने हरिपुर पंचायत को पराजित करके रंगामाटी उत्सव का चैंपियन हुआ। इस अवसर पर विकलांगो को 20 व्हील चेयर का वितरण भी किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पुलिस आयुक्त लक्ष्मी नारायण मीणा ने कहा कि जनता और पुलिस के बीच मधुर संबंध बनाने और गाँवों में छुपी खेल प्रतिभा को निखारने के लिये ऐसा कार्यक्रम का आयोजन पुलिस प्रशासन कराता है और गरीबों की सेवा तो पुलिस का कर्तव्य है।

सभी पुलिस वालों में खुद के पैसे से समाज की सेवा करने की भवना रहती है। उप पुलिस आयुक्त अभिषेक मोदी ने भी जनता और पुलिस के संबंध पर चर्चा किया और गरीब-कमजोरों की सेवा को महासेवा बताया। ट्रैफिक पुलिस अधिकारी पुष्पा ने भी पुलिस की सेवा भावना का जिक्र किया। थाना प्रभारी मनोरंजन मण्डल ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधान जावा साहा, उप प्रधान बासु घोष, पंचायत सदस्य शाहजान, समाजसेवी महफूज आलम समेत अन्य उपस्थित थे।

Last updated: दिसम्बर 14th, 2018 by Pandaweshwar Correspondent