Site icon Monday Morning News Network

समर्पण सेवा ट्रस्ट ने शिक्षिकाओ को सम्मानित किया

अंतरार्ष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पाण्डेश्वर ‘समर्पण सेवा ट्रस्ट ‘की ओर से संस्था से जुड़ी सभी महिलाओं एवं संस्था द्वारा संचालित निःशुल्क विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। यह संस्था सामाजिक उत्थान के लिए कृतसंकल्प है।

आज उपस्थित सभी महिलाओं के लिए विभिन्न तरह के कम्पीटिशन का आयोजन किया गया। महिलायेंँ इसमें बढ़-चढ़कर भाग ली।संस्था की अध्यक्षा बिन्दु जैसवारा, सचिव राज कुमार साव ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ता है। पाण्डेश्वर इलाके की यह पहली संस्था है, जो गरीब बच्चों के लिए निःशुल्क स्कूल चलाती है।

आगामी दिनों में यह संस्था महिलाओं की स्वनिर्भरता के लिए सिलाई-कढ़ाई केन्द्र, अनाथ आश्रम आदि खोलने पर विचार कर रही है। कार्यक्रम में संस्था के उपाध्यक्ष सरस्वती पासवान, कोषाध्यक्ष पूनम साव, रामदूर जैसवारा, रामबहादूर पासवान आदि लोग उपस्थित थे।

Last updated: मार्च 8th, 2019 by Pandaweshwar Correspondent