Site icon Monday Morning News Network

लोयाबाद के आयुष्मान युवा संस्था की ओर से लावारिस बीमार गोवंश का उपचार किया गया

लोयाबाद। “बनाते जो बेजुबान से रिश्ते,, तो कहलाते हैं फरिश्ते” यह बात सटीक बैठती है लोयाबाद के आयुष्मान युवा संस्था पर। शुक्रवार को संस्था द्वारा एक लावारिस बीमार गोवंश का उपचार किया गया। उक्त गौवंश जो दिखने में कुछ महिनो का ही लग रहा। इस ठंड के मौसम में बीमार हो कर गिरा पड़ा था। जैसे ही संस्था के सदस्यों को खबर मिली सदस्यों ने पशु चिकित्सक बुलाकर तुरंत ईलाज कराया गया। इससे पूर्व भी संस्था द्वारा गोवंशो के गले में रेडियम का पट्टा लगाया गया था। ताकि रात्रि में सड़क दुर्घटना से बचाव हो सके। इनके इस कार्य को लोग काफी सराहना कर रहे है। संस्था के सदस्य रितिक सरोज, रोहित कुमार नोनिया, अजय शर्मा, रोहित कुमार गिरी के अलावा लोयाबाद 7 नंबर के मुस्लिम समुदाय के लोगों का भी सराहनीय योगदान रहा।

Last updated: जनवरी 8th, 2021 by Pappu Ahmad