Site icon Monday Morning News Network

लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध में निकला जागरूकता रैली, प्रमुख पूर्णिमा हुई सम्मिलित

जगदीशपुर पंचायत के नावाडीह में लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध में जागरुकता रैली निकाला गया। जेएसएलपीएल द्वारा आयोजित रैली में मुख्यरूप से चौपारण प्रमुख पूर्णिमा देवी सम्मिलित रही। रैली के दौरान लोगों को लिंग आधारित हिंसा के प्रति जागरूक करने के अलावे बाल विवाह, बाल श्रम और महिला हिंसा के प्रकार, कारण और रोकथाम विषय पर लोगों को जागरूक किया गया। लिंग आधारित हिंसा पर चिंता व्यक्त करते हुए चौपारण प्रमुख पूर्णिमा देवी ने कहा कि जागरूकता द्वारा ही महिला हिंसा पर नियंत्रण पाया जा सकता है। कहा लिंग आधारित हिंसा एक वैश्विक समस्या है, लोगों में जागरूकता की कमी है। इस दौरान कई नारो व स्लोगन के द्वारा लोगों को जागरूक करने का प्रयाश किया गया। मौके पर जेएसएलपीएस सीआरपी ललिता देवी, उर्मिला देवी, हेमंती देवी, नीलम देवी, रूबी देवी, अनीता देवी, कुंती देवी, रेखा देवी, अनीता देवी और किशोरियों ने भी भागीदारी निभाई जिसमे शिवानी कुमारी, गायत्री कुमारी, सोनी कुमारी, चांदनी कुमारी, संजू कुमारी सहित अन्य।

Last updated: दिसम्बर 19th, 2022 by Aksar Ansari