Site icon Monday Morning News Network

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड द्वारा वित्तीय साक्षरता पर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

भारत सरकार भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड के द्वारा चौपारण प्रखंड में वितीय साक्षरता कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन चौपारण में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के चौपारण प्रखंड के प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक सह सेवी का प्रखंड संयोजक मुकुंद साव ने किया। बतौर मुख्य वक्ता सह प्रशिक्षक सिविल कोर्ट रांची की न्यायाधीश श्री मति भावना कुमारी ने वित्तीय साक्षरता पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जाने अनजाने में अगर आप निजी बैंकों या नॉनबैंकिग में पैसा जमा किए है और अगर पैसा नही मिल रहा है तो बैंकिग लोकपाल के यहां शिकायत करे। अपना पैसा बैंक या पोस्ट ऑफिस में ही जमा करे, उन्होंने बताया कि पीपीएफ का खाता बैंक में अवश्य खुलवाए, सबको पैन कार्ड बनवाने का अपील भी उन्होंने किया, साथ ही वित्तीय मामलों के कई मुख्य बातों पर प्रकाश डाला, कार्यक्रम में अनुसूलेखा देवी, पूनम देवी, अनीता देवी, संगीता देवी, रेहाना खातून, फरजाना आजमी, नंदकेश्वरि देवी, रिंकू देवी, नीलम देवी, पिंकी देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अनुसूलेखा देवी, नंदकेश्वरी देवी और रिंकू देवी ने संयुक्त रूप से किया।

Last updated: जनवरी 27th, 2023 by Aksar Ansari