Site icon Monday Morning News Network

नेपालीपाड़ा हाई स्कूल में शिकागो सम्मेलन पर आयोजित प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण

प्रतिभागी को पुरस्कार देते हुये दुर्गापुर नगर निगम के पूर्व मेयर अपूर्व मुखर्जी , साथ में हैं विद्यालय के प्रधानाध्यापक कलिमुल हक

दुर्गापुर : दुर्गापुर महकमा प्रशासन की ओर से नेपालीपाड़ा हिंदी हाई स्कूल में स्वामी विवेकानंद के शिकागो सम्मेलन के 125 वर्ष पूरा होने पर आयोजित हुए प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्गापुर नगर निगम के पूर्व मेयर एवं दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा केंद्र के पूर्व विधायक अपूर्व मुखर्जी, नेपालीपाड़ा हिंदी हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक कलिमूल हक, पार्षद बर्नाली दास, जितेंद्र पांडेय, नुरूल होदा के अलावा कई स्कूलों के प्रधानाचार्य व शिक्षक प्रभारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ नृत्य से हुआ, जिसमें विधान हाई स्कूल की छात्राओं ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया।

इस मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अपूर्व मुखर्जी ने कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि स्वामी विवेकानंद जैसे महापुरूष ने हमारी धरती पर जन्म लिया। उन्होंने शिकागों में अपने भाषण से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया था। वे हमेशा नई चीजों को जानने की कोशिश करते थे। शिकागो जाने के लिए भी उन्हें भिक्षुक बनना पड़ा था। लेकिन वहाँ के भाषण ने देश को नया पहचान दिलाया। देश के छात्रों को उनके दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए। प्रतियोगिता के प्राइमरी ग्रुप में मोनी बाउरी को प्रथम, मानिक पात्रा को दूसरा एवं श्रुती बासुराय को तीसरा पुरस्कार दिया गया। ग्रुप ए में बरसा पाल, नीशा दास एवं प्रिया कुमारी शर्मा को पुरस्कार प्रदान किया गया।

Last updated: सितम्बर 12th, 2018 by Durgapur Correspondent