Site icon Monday Morning News Network

अवैध होर्डिंग के खिलाफ अभियान, बेरंग लौटे निगम अधिकारी

सोमवार की दोपहर सिटी सेंटर इलाके में दुर्गापुर नगरनिगम की ओर से अवैध होर्डिंग के खिलाफ अभियान चलाकर होर्डिंग खोलना शुरू किया गया। लेकिन होर्डिंग संस्थाओं के विरोध के कारण निगम के कर्मी को वापस होना पड़ा। सोमवार की सुबह वाहन से नगरनिगम के कर्मी सिटी सेंटर इलाके में पहुँचे एवं अवैध होर्डिंग को खोलना शुरू कर दिया।

जिसकी जानकारी मिलने पर दुर्गापुर आउटडोर एडवटिजमेंट वेलफेयर एसोसिएशन के दर्जनों सदस्य पहुँच गए एवं उनलोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। विरोध के कारण कर्मियों को वापस लौटना पड़ा। एसोसिएशन के अध्यक्ष तपू दास ने कहा कि नगरनिगम ने कुछ माह पहले बकाया भुगतान का पत्र दिया था,

जिसके खिलाफ हमलोग हाई कोर्ट में गए थे, हाई कोर्ट ने नगरनिगम के मांग पर रोक लगा दिया था। हमलोग होर्डिंग के लिए एडीडीए को टैक्स भी देते है। इसके बावजूद भी होर्डिंग खोलना गलत है। निगम के कमिश्नर पुष्पेंदु मित्रा ने कहा कि कर्मियों को होर्डिंग की जाँच करने के लिए भेजा गया था,खोलने का आरोप गलत है। कोर्ट के राय को पढ़कर आगे का कदम उठाया जाएगा।

Last updated: फ़रवरी 25th, 2019 by Durgapur Correspondent