Site icon Monday Morning News Network

चौथी बार तृणमूल कांग्रेस बाराबनी अध्यक्ष बने असित सिंह, कहा विश्वास को विकास के रूप में परिभाषित करेंगे

बाराबनी। बाराबनी विधानसभा अंतर्गत बाराबनी ब्लॉक में तृणमूल कांग्रेस की सूर्योदय काल से ही पार्टी की वाहक रहें तृणमूल कांग्रेस नेता असित सिंह को पार्टी ने निरंतर चौथी बार अध्यक्ष पद से नवाजा है, पार्टी के लिए निडरता से बाराबनी की भूमि पर लडाई एवं भाजपा और माकपा की आंखों की किरकिरी कहे जाने वाले असित सिंह को बाराबनी विधायक तथा मेयर बिधान उपाध्याय का सबसे करीबी माना जाता है। अनेकों परिस्थितियों और कठिनाइयों का सामना कर असित सिंह ने अर्श से फर्श तक का सफर तय किया। हालांकि समय के साथ पार्टी आलाकमान ने उन्हें बाराबनी ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष के बाद बीते पंचायत निर्वाचन में जिला परिषद सदस्य का टिकट देकर सम्मानित किया, पार्टी की टिकट पर उन्होंने जिला परिषद सदस्य की सीट पर प्रचण्ड बहुमत से जीत हासिल की। गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी द्वारा चौथी बार ब्लॉक अध्यक्ष असित सिंह की नाम की घोषणा की गई, वही उपाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा एवं केशव राउत, युवा अध्यक्ष राजेश हासदा, युवा उपाध्यक्ष सुकुमार बाउरी,महिला अध्यक्ष भवानी केश, जबकि श्रमिक संगठन आईएनटीटीयूसी अध्यक्ष शंकर ठाकुर को बनाया गया है। जिसके बाद पानुड़ीया तृणमूल कांग्रेस पार्टी कार्यालय में जश्न का माहौल है। तृणमूल कांग्रेस बाराबनी ब्लॉक अध्यक्ष असीत सिंह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एवं बाराबनी विधायक को धन्यवाद देते हुए कहा कि पार्टी की मेरे प्रति विश्वास को में कभी टूटने नही दूंगा, बाराबनी की हर सम्प्रदाय और समाज को साथ लेकर चलना मेरी पहली प्राथमिकता है, और यहाँ की जनता का दिल जितना एकमात्र लक्ष्य। राज्य सरकार की विकास की बिगुल जिस प्रकार घर घर पहुंची है, आशा नही पूरी उम्मीद है, आगामी पंचायत चुनाव में हर बूथ से जोड़ा फूल ही खिलेगा।

Last updated: सितम्बर 2nd, 2022 by Guljar Khan