Site icon Monday Morning News Network

आसनसोल रेल मंडल द्वारा 475 गरीब एवं असहाय लोगों को भोजन कराया गया

कोविड-19की महामारी के प्रसार को रोकने हेतु देशभर में लागू लाॅकडाउन के आरंभ से ही पूर्व रेलवे का आसनसोल मंडल अपने अधिकार क्षेत्र के विभिन्न स्टेशनों भर में जरूरतमंद भूखे और गरीब लोगों को दिन व रात का भोजन उपलब्ध कराते हुए उनके साथ दृढ़ता से खड़ा है।

(04.05.2020) को बराकर,जसीडीह,और आसनसोल स्टेशनों पर लगभग 475 जरूरतमंद लोगों के बीच दिन का भोजन वितरित किया गया।

इसके अलावा समूचे आसनसोल मंडल में 140 लोगों को रात का भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की जा रही है। इस दौरान स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी सावधानीपरक उपायों के साथ सामुदायिक दूरी बनाए रखने के नियमों के पालन पर भी समुचित ध्यान रखा गया।

चौबीसों घंटे अत्यावश्यक सामग्रियों की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु निरंतर फ्रेट ट्रेनों की लोडिंग अनलोडिंग

एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आसनसोल रेल मण्डल ने बताया कि आज की इन विषम परिस्थितियों में जन-जीवन से जुड़ी अत्यावश्यक सामग्रियों की निर्बाध आपूर्ति को सुनिश्चित करने के अटूट प्रयास में पूर्व रेलवे का आसनसोल मंडल द्वारा रात-दिन (24×7)लोडिंग/अपलोडिंग का काम नियमित रूप से किया जा रहा है।

विगत दिन (03.05.2020को) आसनसोल मंडल ने अपने विभिन्न गुड्स डीपो में 41 फ्रेट रेकों को लोड/अनलोड करने के कार्य किया है, जिसका विवरण निम्नानुसार है :

■लोडिंग :20रेक
कोयला -19रेक
स्टील -1रेक

■अनलोडिंग :21रेक
कोयला -11रेक
खाद्यान्न -3रेक
लौह अयस्क -2रेक
क्लिंकर -2रेक
कंटेनर -1रेक
स्टील -1रेक
चूना पत्थर -1रेक

समस्त लोडिंग/अनलोडिंग स्थलों पर कार्य के दौरानम जदूरों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रत्येक पहलू को गंभीरता से ध्यान में रखा गया और इन कार्यों लगे अग्रिम मोर्चे पर तैनात मजदूरों एवं कर्मचारियों को पर्याप्त मात्रा में हैंड सैनिटाइजर,मास्क एवं साबुन उपलब्ध कराए जाते हैं। निश्चिंत होकर काम करने युक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए उनकी सहायता हेतु बारंबार सैनिटाइजेशन किया जाता है।

Last updated: मई 5th, 2020 by News Desk Monday Morning