सालानपुर। आसनसोल नगर निगम के मेयर सह बाराबनी विधायक विधान उपाध्याय ने सालानपुर ब्लॉक के रूपनारायणपुर बिहार रोड स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर पूजा अर्चना की।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक सह नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि प्रतिवर्ष में शिवरात्रि के दिन इस शिव मंदिर भगवान शिव के दर्शन एवं प्रथना करने आते है, में भगवान से प्रतिवर्ष प्रथना करता हूँ कि क्षेत्र के लोग एवं पूरे देश के लोग स्वस्थ रहें। उन्होंने भगवान शिव से रूस और यूक्रेन में चल रहे युद्ध विराम के लिए भी प्राथना किया, उन्होंने कहा युद्ध हमेशा मानवता की लिए विनाशकारी रही है, इतिहास गवाह है लड़ाई झगड़ा से कभी भी किसी का भला नहीं हुआ।
मौके पर पश्चिम बर्द्धमान जिला परिषद विभागाध्यक्ष मो०अरमान, एवं सालानपुर ब्लॉक तृणमूल महासचिव भोला सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Last updated: मार्च 1st, 2022 by