Site icon Monday Morning News Network

आसनसोल मेयर एवं जिला शासक ने कल्याणेश्वरी में पीएनबी एटीएम की रखा आधारशिला

कल्यानेश्वरी। मैथन पर्यटन स्थल, माँ कल्यानेश्वरी मंदिर एवं उधोग क्षेत्र में लम्बे इंतजार के बाद शनिवार कल्याणेश्वरी मंदिर के निकट  आसनसोल नगर निगम के मेयर सह बाराबनी विधायक बिधान उपाध्याय एवं जिला शासक एस अरुण प्रशाद ने संयुक्त रूप से आशा रिजॉर्ट होटल के निकट पंजाब नेशनल बैंक एटीएम का शिलान्यास किया। इस दौरान पीएनबी बैंक के डीजीएम, जिला परिषद कर्माध्यक्ष मोहम्मद अरमान, सामाजिक कार्यकर्ता एंव मैथन होटल असोसिएशन के अध्यक्ष मनोज तिवारी, मोबिन खान मौजूद रहे। बतातें चलें कि लम्बे समय से क्षेत्र में एक एटीएम काउंटर की मांग की जा रही थी।

इस संदर्भ में सामाजिक कार्यकर्ता एंव मैथन होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि मैथन कल्याणेश्वरी क्षेत्र एक पर्यटन स्थल है। यहां बहुत से पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। यहाँ एटीएम ना होने से स्थानीय लोग एंव पर्यटकों को बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, स्थानीय विधायक विधान बिधान उपाध्याय से मांग किया गया था, उन्होंने जनता की समस्या के बारे में सोचा और पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों से बात की और आज उन्होंने इस क्षेत्र में एटीएम का शिलान्यास किया है। कल्याणेश्वरी और मैथन के सभी लोग आज इसको लेकर काफी उत्साहित है।


Last updated: मई 21st, 2022 by Guljar Khan