मंडल रेल प्रबंधक ने अंडाल में संरक्षा संगोष्ठी का संचालन किया
पी.के. मिश्रा, मंडल रेल प्रबंधक / आसनसोल ने आज (अर्थात् 05.07.2019) अंडाल अधिकारी क्लब में एक संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया। आसनसोल मंडल के इंजीनियरिंग विभाग ने अंडाल में एक संरक्षा संगोष्ठी सह प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया।
सेमिनार में लगभग 45 फील्ड स्टाफ जैसे गैंगमैन, की-मेन, मेट, रेलपथ निरीक्षकों, पर्यवेक्षकों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया। सफल उम्मीदवारों को उपयुक्त रूप से पुरस्कृत किया गया।
पी.के. मिश्रा, मंडल रेल प्रबंधक ने सभी विभागों से संरक्षा कर्मचारियों के ज्ञान को अद्यतन रखने के लिए इस तरह के सेमिनार आयोजित करने पर बल दिया। मिश्रा ने सभी उपस्थित लोगों को संरक्षा के पाठ पढ़ाए और उन्हें अमूल्य जीवन और संपत्ति को बचाने के लिए ड्यूटी निष्पादन के दौरान सभी संभव एहतियाती उपाय करने की सलाह दी।
इस अवसर पर अंडाल में कौशलेंद्र कुमार / वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय), अजय कुमार/वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर(सामान्य), ए.के. पालडिया / वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर और अन्य अधिकारीगण और वरिष्ठ पर्यवेक्षकगण और कर्मचारीगण मौजूद थे।
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View