Site icon Monday Morning News Network

साहिबगंज के अरुण साह हत्या कांड में फरार अभियुक्त पटना से गिरफ्तार

साहिबगंज। नेशनल संथाल लिबरेशन आर्मी के संस्थापक सदस्य को साहेबगंज पुलिस ने पटना से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार विमल मुर्मू मूल रूप से आसाम का रहने वाला है। साहिबगंज पुलिस उसे चर्चित अरुण शाह अपहरण, और हत्याकांड में तलाश कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ,पटना से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।

पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि बोरियों निवासी मृतक अरुण शाह की पत्नी पुतुल देवी ने 21 जून को आवेदन देकर बताया था कि, उसके पति अरुण शाह का अपहरण कर लिया गया है। इस सूचना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए, जाँच शुरू की थी। कांड में शामिल अपराधियों को चिन्हित करते हुए, पुलिस ने किशुन मुर्मू, प्रमिला हेम्ब्रम, विनोद हांसदा, होपना हेम्ब्रम, लखीराम सोरेन, पूजा बेसरा, शामू हांसदा, चांद मुर्मू, रामदास सोरेन, एडविन तूरी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि आज विमल मुर्मू की भी गिरफ्तारी हो गई है।

छापेमारी दल का नेतृत्व पीके मिश्रा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कर रहे थे। जबकि छापामारी दल में रवीन्द्र कुमार, थाना प्रभारी बरहरवा ,लव कुमार सिंह थाना प्रभारी बोरियो, पुलिस अवर निरीक्षक उपेंद्र प्रसाद बोरियो, एवं बोरियों थाना के रिजर्व गार्ड विकास कुमार साह, विशन हांसदा शामिल थे।


साहिबगंज से संजय कुमार धीरज

Last updated: अक्टूबर 8th, 2020 by News-Desk Asansol