Site icon Monday Morning News Network

भाजपा ने ही आदिवासियों का विकास किया है और करेगी- अर्जुन मुंडा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह केंद्रीय आदिवासी मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने बेनागोड़िया मैदान में कहा कि आदिवासी अब जागरूक हो गए हैं । वे अब हेमंत सोरेन के बहकावे में नहीं आएंगे। भाजपा ने ही आदिवासियों का विकास किया है और करेगी। भाजपा में ही आदिवासियों का भविष्य है। इसी का परिणाम है कि भाजपा के प्रति लोगों का रुझान बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा को किसी भी कीमत पर निरसा विधान सभा में जीत हासिल करना है। भाजपा 65 प्लस का लक्ष्य हर हाल में हासिल करेगी। भाजपा के गिरते ग्राफ के संबंध में कहा कि यह आंकड़ा गलत है।

उन्होंने कहा कि वे निरसा विधान सभा आये है।जनता लोकप्रिय नरेंद्र मोदी को पसंद करते है। जनता भाजपा को वोट कर सरकार बनाने में मदद कर करेगी और व भाजपा को वोट देकर सरकार बनायेगी। उन्होंने कहा कि देश के आदिवासी अब जागरूक हो गए है।वे झामुमो के छलावा में आने वाले नहीं है।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी सह बंगाल के प्रभारी अपर्णा सेन गुप्ता, चिरकुंडा नगर पंचायत अध्यक्ष डब्लू बाउरी, संजय सिंह, अनिल यादव, सीमांतो मंडल, दीना मरांडी, केशव गोप, संजय महतो, भक्तु महतो, काजल नाग, अशोक महतो, विदेशी महतो,इरफान अंसारी, निशांत मिंज ,सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। चॉपर देखने को उमड़ी भीड़ ग्रामीण क्षेत्र में पहली बार चॉपर उतरा था।इसको लेकर ग्रामीणों एवं बच्चों में ज्यादा उत्सुकता देखी गयी।

Last updated: दिसम्बर 10th, 2019 by Sanjay Burman