Site icon Monday Morning News Network

गोमो बिधुत विभाग फर्जी बिल के नाम से उपभोक्ताओं से पैसा ठगने वाले अज्ञात लोगों पर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई

बीते दिनों गोमो में बिजली विभाग फर्जी रसीद बनाकर उपभोक्ताओं को गुमराह करने का मामला सामने आते ही सहायक विद्युत अभियंता गोमो के संतोष कुमार मंडल ने तोपचांची थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है और यह तोपचांची थाना कांड संख्या 84/ 2020 अंकित है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस फर्जीवाडा में शामिल लोगों को किसी भी कीमत में बख्शा नहीं जाएगा।


उन्होंने जल्द से जल्द करवाई करने के लिए थाना प्रभारी से आग्रह किया। सहायक बिधुत अभियंता संतोष कुमार मंडल ने सभी गणमान्य लोगों से अपील किया है कि इस तरह की किसी भी प्रकार फर्जी रसीद बनाने वालों का कोई भी जानकारी मिले तो अविलंब गोमो विद्युत कार्यालय में सूचित करें। यह जानकारी सहायक अभियंता संतोष कुमार मंडल गोमो ने दी है।

Last updated: अगस्त 19th, 2020 by Nazruddin Ansari