Site icon Monday Morning News Network

ममता बनर्जी देश में बना रही महा गठबंधन पर बंगाल में जमीन खिसक गई है : अमित शाह

पुरुलिया में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह , साथ में हैं प० बंगाल प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष , पूर्व अध्यक्ष प्रकाश सिन्हा, मुकुल राय एवं अन्य नेतागण

पुरुलिया के सिमुलिया मैदान में आयोजित भाजपा की जनसभा में लोगों की काफी भीड़ उमड़ी। आसनसोल, बांकुड़ा, बीरभूम, पासवर्ती राज्य झारखंड, पुरुलिया के विभिन्न भागों सहित अन्य जगहों से भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे।

बंगाल से 22 सीटें जीतने का दावा

जनसभा को संबोधन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को तीखी प्रहार करते हुए कहा कि ममता बनर्जी देश में महा गठबंधन बनाना चाहती हैं पर बंगाल में ही उनकी जमीन खिसक गई है। श्री शाह ने अगले साल होने वाली लोकसभा चुनाव में बंगाल में 22 सीटें जितने का दावा किया। पुरुलिया के लोगों से कहा कि अगर वे वोट देंगे तो ना सिर्फ भाजपा का एक और सीट का इजाफा होगा बल्कि यह मारे गए भाजपा कर्मियों के प्रति श्रद्धांजलि भी होगी .

2021 में बनेगी भाजपा की सरकार

श्री शाह ने कहा कि पंचायत चुनाव में आखिर ममता सरकार को ऐसा क्या खतरा था कि प्रार्थियों को नामांकन करने से रोका गया ? बूथ लूट और मतगणना में भी धांधली करनी पड़ी। हमारे कई कार्यकर्ता मारे गए और कर्मियों को धमकाया गया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र में ऐसा ज्यादा दिनों तक नहीं चलता है। कहा कि बंगाल में हिंसा की संस्क़ृति नहीं है। उन्होंने कहा कि बंगाल तो डॉ० श्यामाप्रसाद मुखर्जी से लेकर कविगुरु रवीन्द्र नाथ टैगोर जैसे गुरुजन की जन्मभूमि रही है। यहाँ एक समय रवीन्द्र संगीत गूंजता था। पर अब तो बमो की आवाज गूंज रही है। उन्होंने पंचायत चुनाव में 2 करोड़ लोगों को वोट देने से वंचित किये जाने का आरोप लगाया। कहा कि बावजूद भाजपा के प्रार्थी जीते हैं। उन्होंने कहा कि एक के बाद एक 19 राज्यों में भाजपा ने जीत हासिल की है। अब बंगाल की बारी है। 2021 के चुनाव में भाजपा बंगाल में नींव रखेगी।

कर्ज में डूब रही है पश्चिम बंगाल की जनता

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार लोगों का विकास नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा कि लोगों को पानी के लिए 5 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। एक समय था जब यहाँ जीडीपी दर 25% हुआ करता था। पर वाममोर्चा और तृणमूल कांग्रेस के समय में 4% पर आ गया है। उन्होंने कहा कि बंगाल का कर्ज 2 लाख करोड़ रुपये था जो अब बढ़कर साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये हो गया है। केंद्र से मिले फण्ड का उपयोग यहाँ नहीं किया जा रहा है। ममता बनर्जी फण्ड नहीं लेना चाह रही हैं।

त्रिपूरा की तर्ज पर समाप्त होगा माफिया राज

उन्होंने कहा कि यहाँ भाजपा राज्य होने से माफिया राज्य समाप्त कर दिया जाएगा । बांग्लादेश से हो रही ड्रग्स और मवेशियों की तस्करी को समाप्त कर दिया जाएगा। त्रिपूरा में भी ऐसा कुछ चल रहा था। हमने खत्म कर दिया।

Last updated: जून 28th, 2018 by Central Desk - Monday Morning News Network