हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड्स, झारखंड के राज्य स्तरीय चुनाव में गम्हरिया के अमित मोदक को राज्य संगठन आयुक्त (स्टेट ओर्गनीजेशन कमिश्नर) के पद के लिए चुना गया है। इस चुनाव में झारखंड राज्य के सभी जिलों से कार्यकर्ता चुनाव में शामिल हुये थे। जिसमें अमित मोदक को चुना गया।
बताते चलें कि हाल ही में अमित मोदक ने ब्रूसली का रिकार्ड तोड़कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। जिसे देखते हुये प्रदेश सचिव ने अमित को प्राथमिकता दी और इस सम्मान जनक पद के लिए चयनित किया। अमित मोदक का कहना है कि इतना बड़ा प्लेटफार्म मिलने के बाद झारखंड के सभी युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें स्कूलों में कोच के रूप में चयनित करके उनको रोजगार से जोड़ने का कार्य करेंगे।
गौरतलब है कि अमित मोदक लंबे अरसे से समाज सेवा के कार्यों से जुड़े हुये है। वह एक सफल आरटीआई एक्टिविस्ट भी है,उनके द्वारा कई संगीन मामलों का खुलासा आरटीआई के माध्यम से किया गया है। जिसके कारण उन्हें कई समस्याए भी उठानी पड़ी है।
लेकिन अपने कर्तव्यो के प्रति निष्ठावान रहते हुये उन्होंने कभी अपने कदम पीछे नहीं उठाए। जिसके कारण राज्य के कई जिले में उनकी लोकप्रियता बरकरारा है। उन्हें सम्मानजनक पद मिलने पर उनके शुभचिंतको ने बधाई दी है।