सारे तीर्थ बार-बार गंगासागर एक बार -अकेला यादव
उत्तर-मध्य भारत का सम्पूर्ण तीर्थ स्थलों के दर्शन के उपरांत गंगासागर में स्नान करके 12 दिनों की धार्मिक यात्रा के बाद डुमरी ग्राम के महिला-पुरुष का करीब 42 सदस्यों का दल बुधवार को गांव वापस लौटा। उनके ग्राम वापसी पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इसमें शामिल यात्रियों का पुष्पमाला से स्वागत कर शोभायात्रा के रूप में लाया गया।
सभी यात्रियों की यात्रा व वंदना अच्छी हुई इसके लिए सभी को शुभकामनाएं -उपप्रमुख प्रीति कुमारी
यात्रा में शामिल लोगों ने यात्रा के कुछ सुखद पल को आमजन के बीच साझा किए। वहीं दूसरी ओर शोभा यात्रा में शामिल होकर यात्रीगण सिंघरावां मोड से संतोषी मंदिर एवं ग्राम डुमरी के सभी मंदिरों में पूजा-अर्चना कर अपने-अपने घरों की ओर प्रस्थान किये। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। मौके पर बरही विधायक उमाशंकर अकेला यादव, उपप्रमुख सह विधायक प्रतिनिधि प्रीति कुमारी, मुखिया संघ अध्यक्ष बीरेंद्र रजक, उपप्रमुख प्रतिनिधि लालेश कुमार साहू, पंसस साहदेव यादव, उपमुखिया संजय साव, कांग्रेस प्रखंड उपाध्यक्ष संतोष रजक, कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष बहादुर राणा, लखन राणा, पंकज कुमार, रंजीत कुमार साव, छोटन साव, नवीन रजक, अभय कुमार साव, सकलदेव भुइयां, चंदन रजक कुलदीप रजक, रविन्द्र रजक, सहित कई लोग मौजूद थे।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View