साहिबगंज के युवा कॉंग्रेस जिला अध्यक्ष अखलाक नदीम बनाए गए कोविड-19 सेवक, ऑल इंडिया कॉंग्रेस कमिटी ने झारखंड में सिर्फ 6 लोगों के नामों पर लगाई मुहर
साहिबगंज। कोरोना काल में लोगों की सेवा कर रहे कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं को ऑल इंडिया कॉंग्रेस कमिटी ने कॉंग्रेस कोविड सेवक घोषित कर सम्मानित किया है। जारी लिस्ट में देश भर के वैसे कार्यकर्ताओं का चयन किया गया है, जो लगातार कोरोना काल में लोगों की सेवा में तत्पर रहे हैं। उक्त लिस्ट में युवा कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष अखलाक नदीम का भी चयन कोविड-19 सेवक के तौर पर किया गया है।
मालूम हो कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी ने झारखंड में छह लोगों के नाम पर मुहर लगाई है। जिसमें साहिबगंज जिला के रहने वाले अखलाक नदीम के नाम पर भी मुहर लगी है।
इधर अखलाक नदीम ने बताया कि देश के सभी राज्यों में कोविड सेवक घोषित हुए है। झारखंड राज्य में उनके साथ गजेंद्र कुमार सिंह, अमूल्यो निरक खालको, राकेश किरण महतो, राजेश कुमार रजक व जयप्रकाश सिंह कोविड सेवक घोषित किये गये हैं। उन्होंने अपने राजनीति के मार्गदर्शक व अभिभावक आलमगीर आलम, प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सह मंत्री रामेश्वर उरांव, कांग्रेसी नेता तनवीर आलम, जिला सचिव सरफराज आलम सहित कई अन्य कांग्रेसी नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इन लोगों का आशीर्वाद है कि मुझे एक सेवक के रूप में चुना गया है। वहीं दूसरी ओर अखलाक नदीम के चयन पर पूरे जिला में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है, और बधाइयों का तांता लगा हुआ है।
इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनुकूल चंद्र मिश्र, जिला सचिव सरफ़राज़ आलम, पूर्व जिला अध्यक्ष मुफक्कर हुसैन, बरकत खान विधायक प्रतिनिधि जिला परिषद सदस्य अशोक दास, प्रदेश प्रतिनिधि मुर्शाद अली, हिरणपुर प्रखंड काँग्रेस अध्यक्ष मनोवर आलम सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता व युवा वर्ग के लोगों ने बधाई दिया है। कांग्रेस के आलाकमान को भी धन्यवाद दिया है।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View