Site icon Monday Morning News Network

मंदिर मस्जिद से उठकर बरोजगारी, मंहगाई और विकास के लिए तीर धनुष छाप पर वोट दे- मथुरा दास महतो

टुंडी विधानसभा के झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो के पक्ष में पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं सहित उनके पुत्र प्रदीप कुमार महतो के द्वारा तोपचांची प्रखंड के कई गाँव जैसे रंगरीटांड , मानगो , खेसमी , गोमो , हटिया टांड , पुरानी बाजार आदि क्षेत्रों का दौरा कर ग्रामीणों से मिले और उनकी समस्याएं भी सुने।

उन्होंने हर संभव पूरा करने का भरोसा भी जताया। सभी कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से कहा कि टुंडी के पूर्व विधायक मथुरा प्रसाद महतो हमेशा से ही गाँव गरीब के बीच रहकर लोगों की सेवा किये हैं।

आज इस क्षेत्र में जो भी विकास दिख रहा है इसमें अधिकतर उन्हीं के द्वारा किया गया है। उनके ऊपर आज तक एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। गाँव की समस्याओं को जानकर उसका हर संभव हल करने का प्रयास निरंतर करते रहे हैं। इस बार टुंडी विधानसभा में झामुमो ने ठाना है कि गरीबी बेरोजगारी को जड़ से मिटाना है।

कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से आग्रह की इस बार जात पात मंदिर मस्जिद से उठकर बरोजगारी, मंहगाई और विकास के लिए तीर धनुष छाप पर बटन दबाकर मथुरा प्रसाद महतो को भारी मतों से विजय बनाकर विधानसभा भेजे। ताकि इस क्षेत्र का विकास हो सके।

दौरा में मुख्य रूप से प्रदीप कुमार महतो , दयाल महतो , विश्वनाथ शर्मा , किशोर कुमार महतो , श्रीकांत कुमार , मदन तूरी , आबिद अंसारी , मनोज प्रसाद चौधरी , राजू कुरैशी सहित कई लोग शामिल थे।

Last updated: दिसम्बर 8th, 2019 by Nazruddin Ansari