Site icon Monday Morning News Network

2 वर्षों के बाद रानीगंज के ईदगाह मैदान में पढ़ा गया ईद का नमाज

रानीगंज। पिछले 2 वर्षों के बाद रानीगंज के ईदगाह मैदान में ईद का नमाज पढ़ा गया। सुबह से ही ईदगाह में मुस्लिम संप्रदाय के लोग इबादत के लिए पहुँचने लगे। मुख्यतः 8:35 पर ईद का नवाज पढ़ी गई। यहाँ के पार्षद मोहम्मद शहजाद खान ने कहा कि ईद एक भाईचारा का त्यौहार है। यहाँ प्रावधान है अपने खुशियों के साथ-साथ दूसरों के भी खुशियों में हिस्सा लेने की। आज के दिन मुस्लिम समाज दान भी करते हैं। दूसरी ओर रानीगंज के मजार शरीफ बड़ी मस्जिद तारा बंगला मस्जिद गिरजा परमजीत में भी लोगों ने नवाज पढ़ी और एक दूसरे से गले मिलकर अभिवादन किया।

Last updated: मई 3rd, 2022 by Raniganj correspondent