Site icon Monday Morning News Network

देश के कोने-कोने से काफी संंख्या में श्रद्धालु पहुँच रहे है रामराज मंदिर

धनबाद/बाघमारा। चिताहीधाम स्थित रामराज मंदिर परिसर में चल रही विष्णु महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भीड़ रुकने का नाम नहीं ले रहा है। राम मंदिर की ओर हजारों हजार लोग खिंचे चले जा रहे है। देश के कोने-कोने से लोग पहुँच रहे है। सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं झूलो पर रोक का कोई असर यज्ञ में दिखाई नहीं पर रहा है। हालांकि झूले वालों का व्यवसाय पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

मुख्य यजमान विधायक ढुलू महतो, पत्नी सावित्री देवी सहित विधायक प्रतिनिधि शत्रुघ्न महतो व उनकी पत्नी सहित परिजन के सदस्य धार्मिक अनुष्ठान में शामिल थे। इधर धार्मिक अनुष्ठान के दूसरे दिन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूरे विधि विधान से अग्नि मंधा द्वारा अग्नि देवता को आह्वान करते हुए अग्नि प्रज्ज्वलित की गई। विष्णु महायज्ञ में यज्ञमंडप की परिक्रमा करनेवालों की श्रद्धालुओं की तादाद बढ़ती जा रही है। इधर कल रामराज्य मदिर चिटाही धाम में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी मंगलवार को शामिल होंगे।

Last updated: फ़रवरी 15th, 2021 by Arun Kumar