Site icon Monday Morning News Network

अस्पताल से भागी कोरोना पॉजिटिव महिला, पुरुष वार्ड में रखने का लगाया आरोप

लोयाबाद एकड़ा बस्ती की संक्रमित महिला को स्वास्थ्य विभाग की टीम मंगलवार को अपने साथ ले गई। महिला अस्पताल जाना नहीं चाहती थी। लोयाबाद पुलिस के दबाव के बाद उसे धनबाद सदर अस्पताल ले जाया गया था , वह वापस अपने पति के साथ भाग कर आई घर। महिला अपने दो छोटे बच्चों के साथ गुजरात से पटना ट्रेन से पहुँची थी। फिर पति के साथ सड़क के रास्ते धनबाद आई। आने के बाद महिला का स्वाब लिया गया था।

बताया कि गया कि महिला के साथ बच्चे भी थे, पर उसका स्वाब नहीं लिया गया। महिला के पति का भी पटना से ट्रैवेल हिस्ट्री बनी है। पति का भी जाँच नहीं हुआ , घर में सास और देवर किसी की जाँच नहीं की गयी । महिला की सास की तबियत खराब बतायी जा रही है।

पुलिस के दबाव पर गयी महिला

संक्रमित पाई गई महिला इलाज के लिए जाने से मना कर रही थी, फिर लोयाबाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस के मौजूदगी में संक्रमित महिला पर दवाव बना कर उसे ले जाया गया। महिला का कहना था कि दो छोटे-छोटे बच्चे है उसे छोड़कर नहीं जाऊँगी। महिला बच्चे को भी साथ ले जाना चाहती थी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मना कर दिया।

कंटेन्मेंट जोन बना इलाका

पुटकी अंचल के अधिकारियों ने महिला के मकान के पास पहुँचकर मैप प्लान तैयार किया। अधिकारी ने कहा कि इस जगह का लोकेशन नक्शे के साथ वरीय अधिकारियों को सुपर्द किया जाएगा। उसके बाद कंटेन्मेंट जोन बनाया जायेगा।

बस्ती में दो और है बीमार

कहा जा रहा है कि एकड़ा बस्ती में दो लोग और बीमार हैं। दोनों गया बिहार से लौटे हैं। वो जाँच नहीं करा रहे हैं। बस्ती वालों के कहने के बाद भी वह नहीं सुन रहे ।

महिला कोविड अस्पताल से भाग कर वापस आई घर, पुरुष कोविड वार्ड में भर्ती का आरोप , पुनः दुबारा गई अस्पताल

महिला कोविड अस्पताल से भाग कर घर वापस आ गईं। गाँव वाले के विरोध के बाद उसे दुबारा कोविड अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि महिला का पति अपने बाइक पर बिठाकर घर ले आया। महिला और उसका पति ने आरोप लगाया कि उन्हें परुष कोविड वार्ड में भर्ती कर दिया गया था । उस वार्ड में दूसरी कोई महिला भी नहीं थी। वह वार्ड इंचार्ज से कहकर निकल गयी। लेकिन खबर के मुताबिक वह  कोविड वार्ड के इंचार्ज इएनएम को धमकी देकर भाग आयी है।

खबर मिलते ही लोयाबाद पुलिस ने  एकड़ा बस्ती पहुँचकर महिला के पति को फटकार लगाई। प्रभारी थानेदार अमित मार्की महिला के पति से कहा कि नियम विरुद कार्य करने से केस होगा। थानेदार ने कहा कि कोविड का मामला है। स्वास्थ्य विभाग शिकायत करती है तो कार्यवाही किया जाएगा। महिला का पति सभी से उलझ जा रहा था। पति आरोप लगा रहा था कि पत्नी कोरोना पॉजिटिव नहीं है। पीएमसीएच के एक कर्मी ने जाँच के लिए पैसा मांगा था। नहीं देने पर रिपोर्ट पॉजिटिव बना दिया गया।

मामले में जिला के कोविड सदर अस्पताल के नोडल अधिकारी राजकुमार सिंह ने कहा कि महिला पर कार्यवाही की जाएगी । साथ ही कोविड भूली के इएनएम से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। उसकी लापरवाही हुई तो उसपर भी कार्यवाही होगी। इस विषय में जानने के लिए सिविल सर्जन गोपाल दास से सम्पर्क किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

Last updated: अगस्त 11th, 2020 by Pappu Ahmad