Site icon Monday Morning News Network

धनबाद में गिरफ्तार आरोपी निकला कोरोना पॉजिटिव, महिला थाने में मचा हड़कंप

धनबाद। दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के मामले में गिरफ्तार आरोपी को महिला थाने लाया गया। उसकी कोरोना जाँच हुई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद महिला थाने में हड़कंप मच गया। थाना की तरफ से स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी दी गई लेकिन 12 घंटे तक मरीज को कोई लेने नहीं पहुँचा। काफी देर बाद एंबुलेंस पहुँची और कोरोना पॉजिटिव कैदी को अस्पताल लाया गया।

मामले की जानकारी देती महिला थाना प्रभारी.

महिला थाना प्रभारी कुमारी विशाखा ने बताया कि मुजफ्फरपुर निवासी बृजेश कुमार सिंह को पुलिस ने जोरापोखर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। थाना लाने के बाद उसकी कोरोना जाँच कराई गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के चलते महिला थाने को सेनेटाइज कराया जाएगा। शनिवार को थाना आने वाले सभी लोगों को वापस लौटा दिया गया। कैदी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पुलिसकर्मियों में हड़कंप है।

Last updated: अप्रैल 11th, 2021 by Arun Kumar