लोगो के विकाश के लिए पूर्णिमा लड़ेगी मेयर का चुनाव : अभिषेक सिंह
झरिया । तरह तरह की प्रतिभावान लुभावना देकर विधायक बनी रागिनी सिंह की रवैया झरियावासियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। लोगो का विश्वाश उनसे उठने लगा है। स्थिति ऐसी है कि झरिया के लोगों का अन्यत्र विधानसभा क्षेत्रों में विस्थापन हो रहा है जिसे रोकने तथा सम्मान पूर्वक विस्थापन कराने में विधायक विफल साबित हो रही है। उक्त बातें रविवार की शाम को जनता मजदूर संघ बच्चा गुट के महामंत्री अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने संघ के नेता विकाश सिंह के जीतपुर सिरमुहान धौड़ा में के आवास पर लिट्टी पार्टी में शामिल होने के दौरान एक पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि पूर्णिमा सिंह के नेतृत्व में पांच साल में झरिया में विकास की रथ चला था, उसकी पहिया एक साल में ही रुक गया है। अभिषेक सिंह ने कहा कि लोगो की भरोसे को टूटने नहीं देंगे। झरिया की भरपाई नगर निगम के चुनाव में किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो झरिया ही नहीं धनबाद जिला की विकास के लिए पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह मेयर चुनाव लड़कर लोगो के सुख दुख में शामिल होगी। मौके पर मल्लू सिंह, सुबोध सिंह, विकाश उर्फ टोनी सिंह, रीना पासवान, भोला यादव, शिवकुमार, सतेंद्र पासवान, विक्की सिंह, लड्डन खान, सिंटू सिंह आदि थे।
संवाददाता —- शमीम हुसैन

