Site icon Monday Morning News Network

आज झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के द्वारा झरिया के विभिन्न क्षेत्रों में कई योजनाओं का शिलान्यास किया गया

झरिया,विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने आज झरिया में विभिन्न जगहों पर कई योजनाओं का शिलान्यास दैविक मंत्रोचार के साथ नारियल फोडकर व फीता काट कर किया। इस दौरान जगह जगह पर समर्थको ने पुष्प हार व आतिशबाजी के साथ माननीय विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह का भव्य तरीके से स्वागत और सत्कार किया। इस दौरान विधायक पूर्णिमा सिंह ने कहा कि जनता की समस्या के समाधान को लेकर वो हर संभव सदैव तत्पर है, थी और रहेंगी इस दौरान झरिया विधायक द्वारा निम्न योजनाओं का शिलान्यास किया गया जिसमें कि,
1. जिला योजना अनाबद्ध निधि से धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 52 अंतर्गत सुदाम डीह रिवर साइड के मेन मार्केट के पथ से मिलने वाले लाल मैदान कॉलोनी सहित 09 अदद शाखा पथ का निर्माण कार्य।
प्राक्कलित राशि – 99 लाख
2. विधायक मद से स्वीकृत मोहलबनी मांझी बस्ती में मांझी थान के बगल में सार्वजनिक सेड निर्माण कार्य।
प्रा०रा० – 1,64,300/-
3. विधायक मद से स्वीकृत गौरखूंटी हनुमान मंदिर के निकट सार्वजनिक सेड निर्माण कार्य।
प्रा०रा० – 4,45,400/-
4. विधायक मद से स्वीकृत गौरखूंटी (दुर्गा मंदिर के निकट) श्री संतोष सिंह के घर के समीप कूप से ट्रांसफार्मर तरफ नाली निर्माण कार्य।
प्रा०रा० – 2,35,800/-
5. विधायक मद से जहाजटांड में सुभाष महतो के घर से हेलीपैड तरफ पीसीसी पथ निर्माण कार्य।
प्रा०रा० – 3,72,800/-
6. विधायक मद से जहाजटांड में सूर्याही पूजा के पास सार्वजनिक चबूतरा निर्माण कार्य।
प्रा०रा० – 1,04,300/-
7. विधायक मद से जहाजटांड पोखरिया 1 में सार्वजनिक स्नान घाट निर्माण कार्य।
प्रा०रा० – 3,21,000/-
8. विधायक मद से जहाजटांड पोखरिया 2 में सार्वजनिक स्नान घाट निर्माण कार्य।
प्रा०रा० – 3,21,000/-
9. विधायक मद से भौरा बाजार में निरंजन हिम्मत सिंह के घर से ईश्वर लाल बर्नवाल के दुकान तरफ तथा धर्मशाला के पीछे गली से मेन नाला तरफ नाली निर्माण कार्य।
प्रा०रा० – 1,87,800/-
10. विधायक मद से भौरा न्यू क्वार्टर कालेश्वर यादव के गैरेज से सदन पासवान के घर होते हुए नागेंद्र सिंह के घर तरफ पीसीसी पथ निर्माण कार्य।
प्रा०रा० – 1,58,100/-
इस मौके पर झरिया विधायक के साथ के०डी० पांडेय, सूरज कुमार सिंह, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई, धनबाद राम बल्लभ मिश्रा , कनीय अभियंता उमेश महतो, ब्रजेश कुमार सिंह, अजीत महतो, चंदन महतो, सुबोध सिंह, शिव प्रकाश सिंह , हरेंद्र यादव, दिल्केश सिंह, पंकज मिश्रा, राम दुलारी देवी, बसधारी यादव सहित अन्य थे।

Last updated: जनवरी 22nd, 2023 by Arun Kumar