Site icon Monday Morning News Network

आज झरिया के राजबाड़ी में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बस्ती सम्मलेन का कार्यक्रम हुआ

झरिया, आज राजबाड़ी बस्ती में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का बस्ती सम्मेलन का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इसकी अध्यक्षता नरेश मिश्रा ने किया, मॉडल स्कूल राजबाड़ी रोड के प्रांगण में संघ शाखा का आयोजन किया गया। वहीँ सम्मेलन के मुख्य वक्ता झरिया नगर के बौद्धिक प्रमुख सह वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश कुमार जोशी थे। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर विस्तरित जानकारी देते हुए वस्ती सम्मेलन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। शाखा के मुख्य शिक्षक की भूमिका आचार्य बीरेंद्र शर्मा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राजबाड़ी बस्ती प्रमुख भोला सेन के नेतृत्व में घर घर जाकर संपर्क किया गया जिससे की बस्ती सम्मेलन सफल हो। वहीँ इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से नीरज पांडे, अजय वर्मा, संजय अग्रवाल, रितेश कुमार, अम्बिका प्रसाद, एवं सैकड़ों की संख्या में स्वयं सेवकों के साथ बस्ती के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Last updated: फ़रवरी 5th, 2023 by Arun Kumar