Site icon Monday Morning News Network

आज झरिया के चिल्ड्रन पार्क में भारत के दो महापुरुष राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं लालबहादुर शास्त्री की जयंती कांग्रेसजनों के द्वारा मनाई गई

झरिया,आज राष्ट्र के दो महापुरुष राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवम लाल बहादुर शास्त्री की जयंती झरिया के चिल्ड्रन पार्क में मनाई गई, जिसका नेतृत्व झरिया नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रत्नेश यादव के नेतृत्व में गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष समस्त कांग्रेसजनों की मौजूदगी में अहिंसा दिवस के रूप में मनाई गई।सर्वप्रथम सभी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की फिर समस्त जनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
इस मौके पर कांग्रेस सदस्य संतोष कुमार सिंह ने कहा कि आज हमें महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के जीवन संघर्ष उनकी देश सेवा के कार्यों एवं उनके जीवन के मूल्यों को याद करना चाहिए इन दोनों महापुरुषों के द्वारा अपनाए गए नैतिक मूल्यों तथा सादा जीवन उच्च विचार भाई चारा सर्व धर्म सम्मभाव एवं पंथनिरपेक्षता जैसे जीवन मूल्यों को अपनाने की जरूरत है। प्रदेश कांग्रेस पीसीसी डेलीगेट शमसेर आलम ने कहा कि आज 154 वीं जयंती महात्मा गांधी जी की हमसब मना रहे है। और 119 वीं जयंती लाल बहादुर शास्त्री की आज दोनों महापुरषों ने हम भारत वासियों को संदेश दिया है जिसे हम भारत ही नहीं पूरा विश्व मनाता है।महात्मा गांधी ने अहिंसा के मार्ग पर चल कर देश को आज़ादी दिलाई। और लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया। शायद आज हमे उनके इस नारे को याद करने की जरूरत है,
आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से झरिया नगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रत्नेश यादव संतोष सिंह शमशेर आलम अशोक वर्णवाल प्रीतम रवानी प्रमोद चंद्रवंशी एवं कांग्रेस के कई कार्यकर्त्ता मौजूद थे

Last updated: अक्टूबर 2nd, 2022 by Arun Kumar