Site icon Monday Morning News Network

दुधमुँही बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार , रिश्ते में भाई है वह

धनबाद ।तोपचांची में दुधमुँही बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी 20 वर्षीय अप्पू कुमार को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पूछताछ कर जेल भेज दिया।

तोपचांची में दुधमुँही बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी 20 वर्षीय अप्पू कुमार को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पूछताछ करने के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया। अप्पू ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया है।

तोपचांची में सोमवार सुबह करीब नाै बजे घर के अंदर ही दो साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना घटी। आरोपी कोई और नहीं रिश्तेदार ही था। वह रिश्ते में बच्ची का भाई है। बच्ची की चीख सुनकर जब माँ दाैड़ी तो दुष्कर्मी अप्पू कुमार भाग निकला। बच्ची की माँ के बयान पर तोपचांची पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दुष्कर्मी की तलाश शुरू की। पुलिस ने सोमवार की रात आरोपी को बोकारो जिले से गिरफ्तार किया। दूसरी तरफ बच्ची का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। बच्ची की स्थिति स्थिर है।

Last updated: जून 25th, 2019 by Pappu Ahmad