Site icon Monday Morning News Network

केसठ में एक युवक मछली मारने के दौरान डूबने से हुई मौत

चौपारण प्रखंड के पाण्डेयबारा पंचायत के जीटी रोड के किनारे ग्राम केसठ में बना तालाब में मछली मारने के क्रम में जाल में फंस जाने से मौत हो गया। बताया जाता है कि बरही मल्लाह टोला से मछली पकड़ने के लिए कब्रिस्तान के पीछे पुराना आहार केसठ ट्रक के ट्यूब में हवा भरकर तालाब में घुसा।

गहरे पानी में लगा जाल के पास पहुँचने पर दोनों पैर जाल में फंस गया। जिससे रवि निषाद पिता अशोक मल्लाह पानी में डूब गया और मौत हो गई। डूबने की सूचना मिलते ही ग्रामीण घटना स्थल पर पहुँचा और डूबे हुए युवक को पानी से बाहर निकाला गया। युवक को पल्स मीटर से जाँच किया तो पल्स शून्य बताया। पुष्टि के लिए युवक को सामुदायिक अस्पताल चौपारण लाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया। बताया जाता है कि तालाब काफी गहरा है। जिसमें लगभग 10 फीट से अधिक पानी भरा हुआ है।

Last updated: फ़रवरी 1st, 2022 by Aksar Ansari