आसनसोल मंडल द्वारा महिला सशक्तिकरण पर रैली और नुक्कड़ नाटक आयोजित की गई
भारतीय रेलवे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस–2020 को अभियान थीम-“प्रत्येक के लिए समानता”,जोदर्शाता है कि सामूहिक रूप से हम में से प्रत्येक एक लैंगिक समानता विश्व के निर्माण में मदद कर सकता है,के रूप में मना रही है।श्री सुमित सरकार,मंडल रेल प्रबंधक / आसनसोल और आर.के.बर्नवाल,अपरमंडल रेल प्रबंधक / आसनसोल और सभी शाखा अधिकारियों की उपस्थिति में इसखासदिवसको मनाते हुएसुश्री अंजन/मंडल वाणिज्य प्रबंधक/आसनसोल द्वारा शुभारंभ आसनसोल मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से आसनसोल स्टेशन तकएक सर्वमहिला रैली आयोजित की गई। भारत स्काउट्स और गाइड्स के स्वयंसेवकों द्वारा आसनसोल स्टेशन पर “प्रत्येक के लिए समानता” थीम और महिला सशक्तिकरण पर एक नुक्कड नाटक का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधककार्यालय की महिला कर्मियों ने इस अवसर पर एक रवीन्द्र संगीत की प्रस्तुति दी।
इस रैली में बड़ी संख्या मेंमंडल रेल प्रबंधककार्यालय की महिला कर्मचारी,महिला आरपीएफ कर्मी,महिला लोको पायलट,भारत स्काउट्स और गाइड्स के स्वयंसेवकों ने“प्रत्येक के लिए समानता”की तख्तियों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सुमित सरकार,मंडल रेल प्रबंधक/ आसनसोल ने महिला दिवस समारोह के उपलक्ष्य में प्रत्येक महिला कर्मचारियों को पुष्प कलिका प्रदान कर सम्मानित किया। बाद में,मंडल रेल प्रबंधककार्यालय के महिला कर्मचारियों के बीच मध्याह्न भोजन वितरित किया गया।
महिला कर्मचारियों की बेहतर स्वच्छताको ध्यान में रखते हुए मंडल बिजली इंजी./सामान्य/आसनसोल कार्यालय में कार्यरत मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय,आसनसोल की सबसे बुजुर्ग महिला कर्मचारी अंजू बाला,जनरल एसिस्टेंट द्वारा सुमित सरकार,मंडल रेल प्रबंधक/आसनसोल की उपस्थिति मेंमंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के भू-तल और प्रथम तल पर स्थित महिला शौचालय मेंएक सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग और इंसीनेरेटर मशीन का भी उद्घाटन किया गया।
महिला कर्मचारियों द्वारा किए गए अच्छे कार्यों की सराहना करते हुए,आगामी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में समूचे मंडल भर में विभिन्न विभागों से कुल मिलाकर 37 महिला कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट विभागीय कार्यों के लिए विशेष पुरस्कार हेतु चुना गया। सुमित सरकार,मंडल रेल प्रबंधक / आसनसोल ने आज 06.03.2020 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय/आसनसोल स्थित नवीन सभाकक्ष में एक समारोह में चयनित महिला रेलकर्मियों को पुरस्कार प्रदान किया। पुरस्कार वितरण समारोह से पहले मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय/आसनसोल की महिला कर्मचारियों द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View