श्री श्री चैत्र रामनवमी पूजा समिति सिंघरावां में समिति अध्यक्ष दीपक गुप्ता की अध्यक्षता में विधायक उमाशंकर अकेला, प्रमुख पूर्णिमा देवी, उपप्रमुख प्रीति गुप्ता, पूर्व थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह ने राम उत्सव का जीवंत शोभायात्रा का उद्घाटन दीप जला कर किया। मंच का संचालन युवा शिक्षक मुनेश कुमार ने किया। रामनावमी पूजा समिति के सुबोध ठाकुर, पंसस विजय मधेशिया, लालेश साहु ने अतिथियों को भगवा अंगवस्त्र और पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख भूमिका समाजसेवी गोपाल विश्वकर्मा, अशोक राम चंद्रवंशी, बद्री साव, भुनेश्वर यादव, रामलखन राणा, देवल यादव, राजेंद्र चंद्रवंशी, नरेश साहू उपस्थित रहकर निभाये। भब्य झांकी में हिंदू-मुस्लिम मिलकर पारंपरिक हथियार का करतब दिखाकर रामभक्तों को अचंभित किया। युवा राम भक्तों ने गुरुवार 9 बजे रात से श्रीराम का जयकार और डांस करना शुरू किए और दूसरे दिन शुक्रवार 2 बजे तक चलता रहा।
सिंघरावां में निकला भब्य जीवंत झांकी

Last updated: मार्च 31st, 2023 by