झारखंड प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष डॉ० रामेश्वर उरांव धनबाद जिला कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष बृजेन्द्र प्रसाद सिंह के निर्देशानुसार झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह की पहल पर अंचल कार्यालय झरिया के प्रांगण में वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, मुटेशन जैसे समस्या को लेकर झरिया नगर/प्रखंड कॉंग्रेस कमिटी के संयुक्त नेतृत्व में सुविधा सिविर लगातार दूसरे दिन लगाया गया।
कार्यक्रम स्थल में दर्जनों लोगों ने आकर अपनी शिकायतें दर्ज कराई। कार्यक्रम में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष मुख्तार खान ने कहा कि एक साजिश के तहत झरिया के सबों के जमीन को गैराबाद किया जा रहा है और रसीद कटी नहीं जा रही है जिससे राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। इस समस्या को लेकर अगर अविलंब रशीद की कटाई नहीं शुरू की गई तो मुख्यमंत्री तक इस मामले लेकर जायेंगे। कॉग्रेस का यह कैंप आम जनों की सुविधा के लिए लगाई जा रही है जो सप्ताह के दो दिन मंगलवार एवं शुक्रवार को लगाई जाएगी।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष अशोक वर्णवाल प्रखंड अध्यक्ष भगवान दास संचालन रत्नेश यादव जिला उपाध्यक्ष मुख्तार खान, भगत सिंह,राजा अंसारी, मुख्तार खान रिजवी, विधान सभा युवा कॉंग्रेस अधिवक्ता अमर प्रसाद, मदन मोदी, राजेन्द्र साव, रमाकांत यादव,गणेश रजक सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।