Site icon Monday Morning News Network

इन फैक्ट्रियों में खपाये जा रहे थे अवैध पत्थर

सलानपुर बीएलआरओ ने की सघन छापेमारी, प्लांट से बरामद किया अवैध पत्थर से लदा ट्रैक्टर

सलानपुर बीएलआरओ ने की सघन छापेमारी, प्लांट से बरामद किया अवैध पत्थर से लदा ट्रैक्टर

कल्याणेश्वरी (प0 बर्धमान, प० बंगाल ) में कीमती अवैध पत्थर के खिलाफ हुयी छापामारी

सलानपुर बीएलआरओ रुद्ररूप भट्टाचार्य के रोद्र रूप से शुक्रवार को अवैध पत्थर तस्करों के बीच हडकंप मच गया।
क्षेत्र में हो रहे अवैध पत्थरों की तस्करी को देखते हुए गुप्त सुचना के आधार पर सलानपुर क्षेत्र के बी०एल०आर०ओ० ने की छापेमारी।
सलानपुर क्षेत्र के बी०एल०आर०ओ० रूद्ररूप भट्टाचार्य ने कल्याणेश्वरी क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान चलाया।
छापेमारी में सफ़ेद पत्थर(क्वार्ट्ज़) से लदे दो अवैध ट्रेक्टरों को जप्त कर लिया|

छापेमारी से मचा हड़कंप, अवैध पत्थरों से लदे ट्रैक्टर इधर-उधर भागने लगे

लगातार मिल रही सूचना पर शुक्रवार को बीएलआरओ ने क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया।
छापेमारी की खबर मिलते ही अवैध पत्थरों से लदे ट्रैक्टरों में हड़कंप मच गया।
सभी ट्रैक्टर इधर-उधर भागने लगे

एक ट्रैक्टर इम्पेक्स फेरो नाम के लोहे की फैक्ट्री में घुस गया

छापेमारी में एक ट्रेक्टर को सिटी सीमेंट के समीप पकड़ा गया जबकि एक ट्रैक्टर भाग कर एक फेरो प्लांट में घुस गया।

ट्रैक्टर को अंदर घुसा कर सुरक्षा गार्ड ने गेट बंद कर लिया

ट्रैक्टर के प्लांट में घुसते ही जल्दी से सुरक्षा गार्ड ने प्लांट का गेट बंद कर दिया गया।

बी०एल०आर०ओ० ने दिखाई तत्परता, प्लांट से निकलवाया ट्रैक्टर

इंप्रेस फेरो प्लांट से बाहर निकलता अवैध क्वार्ट्ज़ पत्थरों से लदा ट्रैक्टर

बी०एल०आर०ओ० रुद्ररूप भट्टाचार्य ने तत्परता दिखाते हुए प्लांट के गेट खुलवाकर छुपे ट्रेक्टर को भी जब्त कर लिया।

प्लांट के पत्थर स्टॉक की होने लगी जांच संचालक के छूटे पसीने


उन्होंने प्लांट के अन्दर स्टॉक सम्बन्धी दस्तावेज की मांग की जिसपर प्लांट संचालक के पसीने छुटने लगे।
रुद्ररूप भट्टाचार्य ने पूरे स्टॉक की फोटोग्राफी की|

भारी मात्रा में फैक्ट्रियों को अवैध तरीके से सप्लाई किए जाते हैं सफ़ेद पत्थर(क्वार्ट्ज़)

इस सम्बन्ध में बीएलआरओ ने बताया की यहाँ स्थित सभी प्लांटो में अवैध पत्थर खपाई जाती है।
इस सम्बन्ध में बी०एल०आर०ओ० रुद्ररूप भट्टाचार्य ने बताया की यहाँ स्थित सभी प्लांटो में अवैध पत्थर खपाई जाती है।
उन्होने कहा कि अवैध रूप से पत्थर तस्करी व खरीदना दोनों गैर कानूनी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बथानबाड़ी, कालीपाथर, होदला, बासकटिया सीधाबाड़ी आदि ग्रामीण इलाकों से
प्रतिदिन भारी मात्रा में यहाँ के फैक्ट्रियों में सफेद पत्थर(क्वार्ट्ज़) अवैध तरीके से खपाया जाता है|

लोहे की भट्ठियों में इस्तेमाल होता है यह पत्थर

पकड़े गए पत्थर का इस्तेमाल लोहे की भट्टियों में इस्तेमाल होता है।
यह पत्थर तापरोधी होता है और भारी ऊष्मा को भी झेल लेता है।
इन पत्थरों को पीस कर पाउडर बनाया जाता है फिर भट्टियों में लेप किया जाता है।

भारी जुर्माना लेकर ट्रैक्टरों को छोड़ा एवं प्लांट पर कार्यवाही की बात कही

छापामारी करते हुये सलानपुर बी0एल0आर0ओ0 रुद्ररूप भट्टाचार्य एवं अन्य कर्मी

द्वराबी०एल०आर०ओ० कार्यालय में भारी जुर्माना जमा करने के बात दोनों ट्रेक्टर को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
लालू गोराई नमक सख्स ने दोनों ट्रैक्टरों के लिए जुर्माना भरा
बी०एल०आर०ओ० रुद्ररूप भट्टाचार्य ने कहा कि अवैध तस्करी से प्रतिदिन सरकार को लाखों रूपए की राजस्व हानि हो रही है।
अवैध पत्थर खरीदने वाले प्लांट तथा पकड़े गए इम्पेक्स फेरो प्लांट को जल्द ही नोटिस भेजने एवं कानूनी कार्यवाही की बात कही।

[irp posts=”2484″ name=”इस जगह प्रतिदिन लाखों की नहीं करोड़ों की लूट हो रही है “]

 

Last updated: अक्टूबर 16th, 2017 by Guljar Khan