गोविंदपुर की तरफ से आ रही सिल्वर रंग की सेंट्रो कार बैंक कर भागने लगी। पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। कार के अंदर से पुलिस ने 84. 42 किलो गांजा बरामद की।
धनबाद, वाहन चेकिंग के दाैरान धनबाद पुलिस ने 84.422 किलो गांजा बरामद किया है। इसकी बाजार कीमत 25 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। पुलिस ने गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक सोनू कुमार सिंह सरायकेला खरसांवा और उमाशंकर कुमार दास गिरिडीह जिले का रहने वाला है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि गांजा की एक बड़ी खेप धनबाद लाई जा रही है। एसएसपी काैशल किशोर के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) मुकेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने गोल बिल्डिंग, कोला कुसमा के पास वाहन चेकिंग शुरू की।
इस दाैरान गोविंदपुर की तरफ से आ रही सिल्वर रंग की सेंट्रो कार गाड़ी पीछे कर भागने लगी। पुलिस ने पीछा कर गाड़ी को पकड़ लिया। कार के अंदर से पुलिस ने 84. 42 किलो गांजा बरामद की।
ग्रामीण एसपी अमन कुमार ने बताया कि दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है। कोयलाञ्चल में गांजा तस्करी गिरोह की जानकारी मिली है। इसमें शामिल लोगों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।