Site icon Monday Morning News Network

चिरेका में 66 कर्मचारी रेल सेवा से हुए सेवानिवृत

चित्तरंजन/सालानपुर। चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना (चिरेका) के 66 कर्मचारी रेल सेवा से सेवानिवृत हुए। जिसमें 63 स्वाभाविक और 03 ऐच्छिक सेवानिवृति ग्रहण करने वाले कर्मचारियों का नाम शामिल है। 31 दिसंबर 2020 को इंग्लिश मीडियम स्कूल स्थित विवेकानंद ऑडिटोरियम में कार्मिक विभाग / कल्याण अनुभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान रेल कर्मियों को सेवानिवृति विदाई सम्मान प्रदान किया गया। कार्मिक, कारखाना में कार्यरत तकनीकी, भंडार, यांत्रिक, लेखा, चिकित्सा, शिक्षा, आरपीएफ सहित विभिन्न विभाग के सेवानिवृति ग्रहण करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को दिल्ली रेलवे बोर्ड से संचालित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वर्चुअल माध्यम) के द्वारा पीयूष गोयल, रेल मंत्री, भारत सरकार एवं चेयरमैन सह सीईओ वी. के यादव ने संबोधित करते हुए भारतीय रेल के विकास में रेलवे में की भूमिका और रेलवे की वर्तमान विकास यात्रा की चर्चा की।

सेवानिवृति ग्रहण कर रहे उपस्थित कर्मचारियों और उनके परिजनों का भी शुक्रिया अदा किया। कार्मिक विभाग के अधिकारियोंं द्वारा सभी सेवानिवृति ग्रहण करने वाले कर्मचारियों को आवश्यक कागजात और ऑन डेट भुगतान के पेपर सुपुर्द किये गए। इस अवसर पर उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (कार्य) ए. सचान सहित चिरेका के कार्मिक व लेखा विभाग के अधिकारिगण, कर्मचारीगण, सेवानिवृत कर्मचारियों के परिजन, स्थापना, लेखा विभाग तथा स्थानीय बैंक के प्रतिनिधिगण भी उपस्थित थे।

इस मौके पर कोविड -19 के सुरक्षित उपायों जैसे निजी दूरी तथा फेस मास्क और अन्य सत्तर्कता के उपाय को लेकर सभी नियमों का पालन किया गया।

Last updated: दिसम्बर 31st, 2020 by Guljar Khan