Site icon Monday Morning News Network

चौथे चरण में 64 फीसदी रहा मतदान , इन दिग्गजों का भाग्य ईवीएम में दर्ज हुआ ।

मतदान के बाद अपनी उंगली दिखाते हुये निरसा में भाजपा प्रत्याशी अपर्णा सेन गुप्ता मासस से अरूप चटर्जी , झरिया से रागिनी सिंह

झारखंड में चौथे चरण का चुनाव संपन्न हो गया। 5 बजे- 64.46% दर्ज किया गया।  2019 के चुनाव के चौथे चरण में 4 जिलों में मतदान प्रतिशत (लगभग) निम्न रहा-

देवघर-67.77%, धनबाद-61.16%, गिरिडीह-64.02%, बोकारो-58.14%, मधुपुर-72.90%, देवघर-63.40% , बगोदर-62.82% , जमुआ-59.09% , गांडेय-69.17% , गिरिडीह-60.64% , डुमरी-68.89% , बोकारो-50.64% , चंदनक्यारी-74.50% , सिंदरी-69.50% , निरसा-67.50% , धनबाद-52.67% , झरिया-51.76% , टुंडी-62.91% , बाघमारा-61.95% दर्ज किया गया।

निरसा में मासस के अरूप चटर्जी ,भाजपा के अपर्णा सेन गुप्ता,झामुमो के अशोक मंडल के बीच त्रिकोणीय मुकाबला रहा।

धनबाद में भाजपा के राज सिन्हा, कॉंग्रेस के मन्नान मल्लिक ,

बाघमारा में भाजपा के ढुल्लू महतो, कॉंग्रेस के जलेश्वर महतो,

झरिया में भजापा के रागिनी सिंह, कॉंग्रेस के पूर्णिमा सिंह

सिंदरी भाजपा के इंद्रजीत महतो, झामुमो के फूलचंद मंडल मासस के आंनद महतो

टुंडी में आजसु के राज किशोर महतो, झामुमो के मथुरा महतो, एवं भाजपा के विक्रम पांडे के बीच मुकाबला रहेगा।

मतों की गिनती 23 दिसंबर को होगी।

Last updated: दिसम्बर 16th, 2019 by Sanjay Burman