Site icon Monday Morning News Network

60 वर्षीय महिला पनपत्ति देवी खाना बनाने के क्रम में पूरी तरह झुलस गई

मधुपुर 4 अगस्त मधुपुर थाना अंतर्गत भेड़वा नावाडीह गाँव की 60 वर्षीय महिला पनपत्ति देवी खाना बनाने के क्रम में मंगलवार को गंभीर रूप से झुलस गई।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि महिला खाना बनाने के लिए रसोई घर में जाकर सिलिंडर का रेगुलेटर ऑन करके गैस को जलाया। इसी दौरान गैस भभक कर जल उठा और महिला आग की चपेट में आ गई।

संयोग वश घर में लोग थे। महिला की आवाज सूनकर महिला का पति व पुत्र रसोई घर में घुसे औरआग से बचाकर महिला को रसोई घर से निकाला गया। पानी, बालू, भींगे कपड़े के सहारे गैस से निकली आग को बुझाया।

बताया जाता हैं कि गैस लीक के कारण आग लगी थी।इधर घटना के बाद परिजनों ने महिला को इलाज हेतु एक निजी अस्पताल में चिकित्सा हेतु भर्ती कराया गया जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

Last updated: अगस्त 4th, 2020 by Ram Jha