Site icon Monday Morning News Network

51 वर्षीय महिला की मौत, परिजनों ने लगाया जेलगोड़ा बीसीसीएल अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

जोरापोखर। जेलगोड़ा बरारी मोड़ निवासी सह बीसीसीएल जेलगोड़ा कॉपरेटिव कर्मी उदय कुमार सिंह की 51 वर्षीय कनक देवी की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। हालाँकि परिजन उसे झरिया भगनिया अस्पताल ले गए जहाँ ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति उदय कुमार सिंह ने बताया कि हमारी पत्नी की मृत्यु का कारण जेलगोड़ा अस्पताल की लापरवाही है।

उन्होंने कहा कि शाम में पत्नी और हम साथ में चाय बिस्कुट खाए उसके बाद पत्नी घर में ही पानी भरने चली गई। थोड़ी देर के बाद पत्नी को आवाज दिया तो देखा वह आँगन में अचेत है। उसे इलाज को लेकर जेलगोड़ा बीसीसीएल अस्पताल ले गए उस बक्त वो जीवित थी। लेकिन हमारा दुर्भाग्य है कि वहाँ कोई डॉक्टर नहीं थे। अस्पताल के स्टाफ ने आगे ले जाने की सलाह दी। लेकिन आगे ले जाने के क्रम में देरी ही गई और डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया ये जेलगोड़ा अस्पताल की लापरवाही है।

जेलगोड़ा अस्पताल के सीएमएस आर के शर्मा ने कहा कि हमारे लेकर छह डॉक्टर है। जिसमें चार कोविड में ड्यूटी कर रहे है।आज दो थे उन्होंने सुबह में ही ड्यूटी की थी।

Last updated: मई 23rd, 2021 by Arun Kumar