Site icon Monday Morning News Network

300 बच्चों को स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति के द्वारा पुरुस्कृत किया गया

चौपारण प्रखण्ड के नगर भवन में स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति के द्वारा आयोजित मैट्रीक में 70% से उपर उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री बसंत झा इंटर साइंस कॉलेज हजारीबाग के प्रधानाचार्या एवं स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति के संयोजक सुनील साव जी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया।
इस कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 300 छात्र छात्राएं को मेडल एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया। जेपीएससी में चयनित संजीत कुमार यादव के पिता उपेंद्र यादव को सम्मानित किया गया। हरियाली दूत दिनेश साव के द्वारा पुरुस्कार के 300 सौ पौधा का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में जिला भाजपा महामंत्री सुनील साहु, सांसद प्रतिनिधि सीताराम साहू, सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र चंद्रवंशी, मुखिया रेखा देवी, भाजपा महामंत्री अरविंद सिंह, मीडिया प्रभारी मुनेश्वर गुप्ता, सुभाष राणा, अशोक गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष गजाधर प्रसाद, संजय गुप्ता, वासुदेव साव, नायक जगजीत कुमार, धीरज कु प्रजापति, बिनोद सिंह, बिनोद साव सहित सैकडो छात्र छात्राओं उपस्थित थी।

Last updated: सितम्बर 11th, 2022 by Aksar Ansari