Site icon Monday Morning News Network

26 वर्षीय विवाहिता का मिला शव, परिजनों ने लगया हत्या करने का आरोप

धनबाद। महुदा थाना के तेलमच्चो दामोदर नदी पुल से अहले सुबह एक विवाहिता का शव मिला। लोगों से पूछे जाने पर बताया हैं की महिला का नाम पूनम देवी पिता-अर्जुन रजक हैं। जो बाघमारा प्रखंड अंतर्गत माटीगड़ा की रहने वाली थी हैं। जिसकी शादी 2 वर्ष पूर्व बोकारो स्थित नावाडीह पंचायत के नावाडीह गाँव में विजय रजक पिता-शक्तिपद रजक से हुई थी। महिला की 7 माह की एक बेटी हैं।

मृतिका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। शव को कपूरिया ओपी के समीप रखकर गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने दिया जाएगा।

Last updated: अप्रैल 8th, 2021 by Arun Kumar